स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए रिश्वत खोरी का आरोप
संवाददाता
गोण्डा। अन्तर जनपदीय शिक्षक तबादलें में तबादलारत शिक्षकों से धन उगाही करने के आरोप में खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी ने निलम्बन की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, धन उगाही को पुष्ट करने वाला एक संदिग्ध कागज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने बीएसए से एक रिपोर्ट तलब की और दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित शिक्षकों से धनउगाही के मामले की छानबीन कराई। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने निलम्बन की पुष्टि की है। निलम्बित बीईओ ममता सिंह को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में सम्बद्ध कर दिया गया है। वह निलम्बन के दौरान वहीं पर सम्बद्ध रहेंगी। उनके पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या करेंगे।
यह भी पढें : पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
