Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:वकीलों ने मनाया मण्डल स्थापना दिवस समारोह

Gonda News:वकीलों ने मनाया मण्डल स्थापना दिवस समारोह

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बार एसोसिएशन गोण्डा एवं सिविल वार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महा मंत्री मनोज कुमार सिंह व प्रदीप कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में 23वें स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मण्डल आन्दोलन के दौरान प्रशासन द्वारा आंदोलित अधिवक्ताआें पर किए गए बर्बरता पर चर्चा की गई और प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की गयी। स्थापना दिवस समारोह गोष्ठी के अवसर पर अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मण्डल स्थापित होने के बाद हुए विकास के साथ-साथ कमियां पर भी चर्चा की। गोष्ठी मे यह भी ध्यान आकर्षित किया गया कि अभी तक मण्डल पर होने वाले कुछ कार्यालय अपूर्ण स्थिति मे हैं। चिट फंण्ड सोसाइटी रजिस्ट्रार का कार्यालय स्थापित न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर देवीपाटन मण्डल होते हुए सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर शासन स्तर पर की जा रही लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई। गोष्ठी में शिक्षा के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय हो या स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित कई अन्य कमियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर गोकरन नाथ पाण्डेय, राम कृपाल शुक्ल, माधव राज मिश्र, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी, अकबाल बहादुर श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, भगौती प्रसाद पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे, राज कुमार चतुर्वेदी, अनुपम शुक्ल, सन्तोष कुमार ओझा, विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular