संवाददाता
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी रामपाल पुत्र बिशुन दयाल निवासी राजापुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को थाना तरबगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 337/20, धारा 363.366.376 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।
