Wednesday, March 4, 2026
HomeखेलGonda News:लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है...

Gonda News:लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण सिंह

स्व. दीप नारायण पाण्डेय स्मारक प्रथम किक्रेट टूर्नामेण्ट में सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्वामी विवेकानंद का कहना था कि गीता का पाठ करने के बजाय खेल के मैदान में पसीना बहाने वाला व्यक्ति ईश्वर को जल्दी प्राप्त कर सकता है, क्योंकि पूजा पाठ में एकाग्रता जरूरी है और एक अच्छे खिलाड़ी से ज्यादा बेहतर एकाग्रता किसी में नहीं हो सकती। यह बात आज कैसरगंज से भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अदम गोण्डवी खेल मैदान पर स्व. दीप नारायण पाण्डेय स्मारक प्रथम किक्रेट टूर्नामेण्ट के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त कही।

यह भी पढें : ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख

Gonda News:लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण सिंह

उन्होंने कहा कि खेल लोगों को आपस में जोड़ना सिखाता है। खेल के मैदान पर कोई ऊंच-नीच, छोटा-बडा नहीं होता है। किसी में जाति-पांति, भाषा, सम्प्रदाय की बात नहीं होती है। वहां सब खिलाड़ी होते हैं, जिनका एक मात्र लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व संयुक्त गोण्डा बलरामपुर जिले में किसी भी खेल का एक भी राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने स्वच्छ गोण्डा, साक्षर गोण्डा और हरा-भरा गोण्डा का नारा देकर इस दिशा में प्रयास शुरू किया। इसका परिणाम यह है कि आज गोण्डा जिले की धरती से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकलने शुरू हो गए हैं। अपने गांव का उदाहरण देते हुए सांसद ने कहा कि उनके बचपन में युवाओं में आपस में खूब लड़ाई झगड़ा होता था। परिणाम स्वरूप बड़े बुजुर्गों के विरुद्ध भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होते थे। किन्तु कुश्ती में उनकी अभिरुचि के बाद गांव के युवा खेलों से जुड़े। इसके बाद मारपीट और विवाद का पूरी तरह से अंत हो गया। सांसद ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि वे खेलों पर तो ध्यान अवश्य दें किन्तु अपनी आजीविका वाले कार्यों को भी साथ-साथ पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करते रहें, जिससे माता-पिता की नजर में आप नालायक पूत न बनें। इससे पूर्व सांसद हाथ में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे और एक ओवर खेलकर मैच का सांकेतिक शुभारम्भ किया।

Gonda News:लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण सिंह

यह भी पढें : युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा संग रचाई शादी

टूर्नामेण्ट के आयोजक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक पांडेय ने सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, बृज किशोर तिवारी, आशीष मिश्र, मैन मिश्र, अधिवक्ता उपेंद्र मिश्र, लायन अंतरिक्ष पाण्डेय, सतीश पांडेय, गुड्डू चौबे, चाँद क्रिकेटर, मोनू लारा, रामाशीष, श्यामधर, देश दीपक, संजय पांडेय, पवन श्रीवास्तव, राशिद हुसैन, कमाल अहमद, रईस वारसी, विनय, विष्णु शुक्ल, राघवेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय हलचल ने किया।

यह भी पढें : डीएल और आरसी को लेकर सरकार बदलने जा रही है नियम

सेमीफाइनल में पहुंची जानकी नगर व मैन स्पोर्ट की टीम

पंडित दीप नारायण पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। पहला मैच जानकी नगर इलेवन व बड़गांव स्ट्राइकर के बीच खेला गया। बड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों का लक्ष्य दिया। जानकी नगर ने सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित सिंह ने सर्वाधिक 46 रन का योगदान दिया। जानकी नगर के गेंदबाज माइकल को गेंदबाजी में चार विकेट के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच मैन स्पोर्ट बनाम पीआर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैंन स्पोर्ट ने 156 रनों का लक्ष्य दिया। शहनवाज ने शानदार 61 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच रहे। पीआर इलेवन लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रन ही बना पाई। क्वार्टर फाइनल का तीसरा मुकाबला बेस्ट इलेवन व एलबीसी इलेवन के बीच खेला गया। बेस्ट इलेवन ने 101 रन बनाए। मुकुल ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचक मुकाबले में एलबीसी 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच का अवार्ड नवनीत चतुर्वेदी को दिया गया।

Gonda News:लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण सिंह
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular