Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:लापता मेडिकल छात्र की तलाश में जुटी गोण्डा पुलिस

Gonda News:लापता मेडिकल छात्र की तलाश में जुटी गोण्डा पुलिस

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एससीपीएम कालेज आफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज हारीपुर में अध्ययनरत बीएएमएस के लापता छात्र की खोज में लगी पुलिस टीमों को अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। छात्र तथा उसके पिता के मोबाइल पर आई फोन काल के सहारे पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। यह जानकारी देते हुए देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ को बताया कि मंगलवार को दोपहर सूचना मिलने के बाद से पुलिस टीमें सक्रिय हैं। अब तक छात्र के बारे में कोई सटीक सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कई दिशाओं में एक साथ काम कर रही है, किन्तु हास्टल से बाहर जाने के बाद उसके वापस न लौटने तथा फोन पर पैसा मांगे जाने की घटना के मद्देनजर पुलिस फिरौती के लिए अपहरण की घटना को प्रमुखता दे रही है।
उल्लेखनीय है कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी निखिल हालदार पुत्र नील रतन हालदार का पुत्र गौरव हालदार स्थानीय एससीपीएम कालेज में बीएएमएस का छात्र है। वह कालेज के हास्टल से सोमवार को दोपहर बाद तीन-चार बजे के आसपास अपने सहपाठियों से यह कहकर निकला था कि अभी किसी से मिलकर वापस आ जाएगा। वह रात तक वापस नहीं लौटा और मंगलवार को दोपहर में उसके पिता को फोन करके 22 जनवरी तक 70 लाख रुपए मांगे गए थे। इस सम्बंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मोबाइल नम्बर के आधार पर आधा दर्जन टीमें छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए लगी हुई हैं।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular