Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:रोहित ने अभिषेक संग रची थी अपहरण की साजिश

Gonda News:रोहित ने अभिषेक संग रची थी अपहरण की साजिश

गौरव अपहरण कांड में दो अन्य आरोपी भी शनिवार को गए जेल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। नगर कोतवाली पुलिस ने हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज के मेडिकल छात्र के अपहरण मामले में दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से फिरौती में प्रयुक्त की जाने वाली मोबाइल भी बरामद कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर के रहने वाले रोहित सिंह ने डॉ. अभिषेक के साथ मिलकर मेडिकल छात्र गौरव हालदार के अपहरण की साजिश रची थी। रोहित ने ही अपहृत छात्र गौरव के पिता को फोन कर फिरौती की धनराशि मांगी थी। जांच के दौरान पाया गया कि बहराइच के पयागपुर थाना के कोट बाजार निवासी रोहित सिंह ने अपने रिश्तेदार डॉ. अभिषेक से मिलकर गौरव के अपहरण की साजिश रची थी। रोहित ने बताया कि वह गौरव के पिता निखिल हालदार को जानता था। उसने बताया कि निखिल की क्लीनिक से प्रतिदिन अच्छी आय होती थी। रोहित ने डॉ. अभिषेक से मिलकर अपहरण की योजना बनाई। इसमें अभिषेक की महिला मित्र डॉ. प्रीति मेहरा की मदद भी ली गई। डॉ. प्रीति मेहरा ने छात्र गौरव को दोस्ती के जाल में फंसाया। प्रीति मेहरा ने ही गौरव को फोन कर चौपाल सागर के पास बुलाया था। वह लोग दिल्ली से अपहरण कर चले। रास्ते में लखनऊ में रोहित इसलिए उतर गया कि गौरव उसे पहचान लेगा। अभिषेक ने नया फोन खरीदने के लिए चार हजार रुपये रोहित को दिए और नीतेश ने एक सिम दिया। नया फोन खरीदकर रोहित ने निखिल से उसी फोन से फिरौती मांगी थी। लोकेशन पता न चल सके इसलिए फोन व सिम को एक चलते हुए ट्रक में फेंकने की योजना थी।

Gonda News:रोहित ने अभिषेक संग रची थी अपहरण की साजिश

आइजी ने बताया कि आरोपित रोहित व उसके दोस्त सतीश कुमार चौरसिया निवासी सोनाडी थाना घनघटा संत कबीरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। सतीश गोरखपुर विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताया जा रहा है। इससे पहले आरोपित डॉ. अभिषेक, नितेश व मोहित सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। आइजी ने बताया कि अभियुक्तों का एक पासवर्ड था, जिसके माध्यम से आपस में बातचीत होती थी। उनकी प्लानिंग थी कि हर बार नये मोबाइल व सिम से फिरौती मांगी जायेगी तथा उस मोबाइल व सिम को चलते हुए ट्रक में फेंक दिया जाएगा, जिससे लोकेशन एक जगह की पता न चल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही डॉ. प्रीति मेहरा को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र व अतिरिक्त पुरस्कार के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव, प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रभारी स्वाट व सर्विलांस अतुल चतुर्वेदी, उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, मुख्य आरक्षी गण श्रीनाथ शुक्ला, मुलायम यादव, अजीत चंद, राजू सिंह, राजेन्द्र यादव, अरुण यादव, आरक्षी गण अरविन्द, अमितेश, आदित्य पाल, ह्दय नारायण दीक्षित, अमित यादव, शिव कुमार नायक, चन्दन मिश्रा, शिवम यादव, सतवंत शर्मा, संजय कुमार, हरिओम टण्डन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : फिर बदली जा रही राम मंदिर नीव की डिजाइन

Gonda News:रोहित ने अभिषेक संग रची थी अपहरण की साजिश
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular