Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:रोजगार मेले में 1023 युवक युवतियों को मिला आफर लेटर

Gonda News:रोजगार मेले में 1023 युवक युवतियों को मिला आफर लेटर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उप्र सरकार के निर्देश पर सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, डीपीएमयू कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन टाउन हाउल में किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने रोजगार मेले का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। उन्होंने युवक/युवतियों को लक्ष्य निर्धारित करने हेतु प्रेरित किया। यह जानकारी देते हुए विभागीय सूत्रों ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 2600 युवक/युवतियों ने पंजीकरण कराया। मेले में उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की 19 बड़ी कम्पनियों के माध्यम से 1200 रिक्त पदों के सापेक्ष 1023 युवक/युवतियों को रोजगार प्राप्त हुआ। सदर विधायक ने 15 युवक/युवतियों को अपने कर कमलों द्वारा ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से जयपुर से आई सवॉकन प्राइवेट लमिटेड, ग्लोबल ऑटो टेक, नपिनो ऑटो एवं इलेक्ट्रानिक लि, वर्द्धमान टेक्सटाइल लुधियाना आदि कम्पिनियों ने प्रतिभाग कर रोजगार प्रदान किया है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु योगेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक सेवायोजन श्रीमती आशा वर्मा, जिला समन्वयक/जिला विकास अधिकारी रजत यादव, प्रधानाचार्य आईटीआई सतीश कुमार, जिला प्रबंधक संजय सिंह, आदर्श कश्यप, सेवायोजन विभाग से रवि कुमार श्रीवास्तव एवं सतीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट बनी मेयर, पिता हैं बिजली मिस्त्री

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular