एक लाख का सिंग्नल केबल व 01 अदद अवैध तमंचा व चाकू बरामद
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने रेलवे के यार्ड से चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली देहात के प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष शर्मा (पीपीएस) ने हमराहियों के सहयोग से जगराम गुप्ता उर्फ रामू पुत्र मोती लाल निवासी ग्राम बनरही थाना मनकापुर, रामराज यादव पुत्र स्व. बाले निवासी ऐलनपुर ग्रन्ट थाना मनकापुर तथा रामकरन वर्मा पुत्र लल्लन निवासी तामापार बनकटवा थाना मनकापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 बंडल सिंग्नल केबल (रेल सम्पत्ति), 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद नाजायज चाकू, 02 अदद हेक्सा ब्लेड, 01 अदद बोलेरो संख्या यूपी43एस/1078 को कब्जे में लेकर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक आशीष शर्मा ने पाण्डेयपुर तिराहे के पास रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रवीण कुमार मय टीम के घेराबंदी करके इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि एक अभियुक्त राधिका पुत्र संगम निवासी ग्राम ज्ञानीपुर थाना छपिया अधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि बरामद सिंग्नल केबल की कीमत करीब एक लाख रुपए है। अभियुक्त गणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग यह केबल सोनी गुमटी से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे से चोरी कर ले जा रहे थे। वे रेलवे लाइन के किनारे रखे केबल को हेक्सा ब्लेड से काटकर बंडल बनाकर ले जाते हैं और उसको जलाकर उसके अन्दर से निकले तांबा को चलते फिरते कबाड़ियों को बेंचकर पैसा कमाते हैं और आपस में बांट लेते हैं। इस काम को करने में मुख्य भूमिका राधिका पुत्र संगम की रहती है। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि यह केबिल रेलवे विभाग के सिंग्नल सिस्टम मे उपयोग होता है। वर्तमान में रेलवे यार्ड गोण्डा क्षेत्र में रेलवे सिग्नल की रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। उसी कार्य में इस केबिल को भूमिगत करने के लिए रेलवे सिग्नल विभाग द्वारा जगह-जगह पर रखा गया है। यह केबिल रेलवे की संपत्ति है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को न्यायालय रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह, आरक्षी गण ब्रह्मानन्द राय व निखिल पासवान तथा थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी बालेन्द्र प्रताप व राज किशोर, आरक्षी गण राहुल य़ादव व नागेन्द्र य़ादव शामिल रहे।
यह भी पढें : चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
