मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं द्वय रेल राज्य मंत्री को बधाई देते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नवगठित मंत्रि-मण्डल में उत्तर प्रदेश से सात मंत्रियों को स्थान देकर अवध क्षेत्र को विशेष सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता एवं जोनल मेम्बर एनई रेलवे पंकज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेजे गए आभार पत्र में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि नवगठित केन्द्रीय मंत्रि-मण्डल में ऊर्जावान युवाओं को मंत्री बनाए जाने से देश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विगत एक वर्ष से महामारी के दौरान आम जनता की परेशानियां बढ़ी है और रेल सेवाओं में आई बाधा से मजदूरों, वेण्डरों, कामगारों की जीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि श्री अश्विनी वैष्णव आई0टी0 विशेषज्ञ व कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं, उनके नेतृत्व में निश्चय ही रेलवे का चहुमुखी विकास होगा और पैसेंजर व छोटी दूरी सवारी गाड़ियों के संचालन से रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की समस्या का समाधान होगा। रेल परामर्शदाता श्री पंकज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने सही वक्त केन्द्रीय पर मंत्रि-मण्डल का पुनगर्ठन कर विकास को तीव्र गति देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रि-मण्डल में उत्तर प्रदेश से सात मंत्री बनाए जाने से प्रदेश को एक पई पहचान मिलेगी तथा प्रदेश का बहुमुखी विकास होगा।
यह भी पढ़ें : डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
