संवाददाता
गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में स्थित रेडक्रास की यूनिट में प्राथमिक उपचार पर आधारित त्रिदिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह गौतम, सदस्य प्रबन्ध समिति डॉ आलोक कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य डा. वन्दना सारस्वत द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए रेडक्रास प्रभारी डा. राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन यह शिविर तीन अप्रैल तक चलेगा। इन तीन दिनों में रेडक्रास के स्वयंसेवक सीनियर इन फर्स्ट एड, वाउचर इन फर्स्ट एड तथा मेडेलियन इन फर्स्ट एड हेतु प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। स्वयं सेवक इस प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। सीएमओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि यह किसी के जीवन को बचाने के काम आता है। इसकी आवश्यकता राह चलते होती है। उन्होंने रक्तदान सम्बन्धी सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर रक्तदान को बढ़ावा दिया और रक्तदान हेतु हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। डा. आलोक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में प्राथमिक चिकित्सा की महती आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत ने अपना आशीर्वाद रेडक्रास के स्वयंसेवकों को प्रदान किया। संचालन रेड क्रास इकाई के प्रभारी डा. राजीव कुमार अग्रवाल ने किया।
ट्रेनर आशीष शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा क्यों आवश्यक है? इस पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाज में सभी व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए, ताकि आकस्मिकताओं का सामना किया जा सके। उन्होंने गोल्डेन ऑवर की चर्चा करते हुये बताया कि दुर्घटना की स्थिति में पहले घण्टे का विशेष महत्व है। यदि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उचित प्राथमिक उपचार मिल जाये और उसे समय पर अस्पताल पहुॅचा दिया जाये तो उसके जीवन की रक्षा हो सकती है। आज के प्रशिक्षण में जीवन रक्षा के सुनहरे नियमों डीआरएबीसी पर प्रकाश डाला गया। इसमें घायल, स्वयं एवं अन्य किसी की जान को खतरे का आभास करना, घायल की प्रतिक्रिया लेना, उसकी श्वास नली, श्वांस तथा रक्त संचार की जांच शीघ्रातिशीघ्र करके प्राथमिक उपचार करना चाहिये, ताकि समय रहते मरीज की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ वीसीएचएनके श्रीनिवासा राव, डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी, पूर्व स्वयंसेवक संदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
