संवाददाता
गोण्डा। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और घटाने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम कर्नलगंज ने सम्बंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं आयुक्त व एसडीएम के आदेश के बावजूद पैमाइश न करने एवं वरासत दर्ज करने में हीलाहवाली करने वाले लेखपाल को आरोप पत्र जारी किया गया है। तहसील कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम अहियाचेत में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर उप जिला अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने लेखपाल यज्ञराम को निलंबित कर दिया है। लेखपाल के विरुद्ध तहसीलदार कर्नलगंज को जांच सौंपी गई है। दूसरी तरफ इसी तहसील के सकरौरा ग्रामीण के लेखपाल जितेंद्र कुमार शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। यह आरोप पत्र सकरौरा निवासी इंतजार पुत्र हारुन से 20 हजार रुपये लेने व आयुक्त व एसडीएम के आदेश के बावजूद भूमि की पैमाइश न करने के मामले में दिया गया है। लेखपाल से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
यह भी पढ़ें : प्रतियोगी छात्रों को CM का तोहफा, बसंत पंचमी से मिलेगी फ्री कोचिंग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
