संवाददाता
गोण्डा। सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीनतम् धर्म है। भारत की धर्म आधारित विराट संस्कृति ने विश्व समाज में सभ्यता का प्रकाश फैलाया है। धर्म मानव समाज सहित प्रकृति का आधारभूत प्राण तत्व है। उक्त विचार बेलसर परसपुर रोड पर खमरौनी स्थित ज्वालामाई मंदिर में शुक्रवार को संत-समागम में शामिल श्रद्धा श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने व्यक्त किए। प्रभात कालीन यज्ञ सत्र के आध्यात्मिक आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं को धर्म की आधारभूत तत्व की विवेचना करते त्यागी बापू ने कहा कि शास्त्रों में धर्म की परिभाषा देते महर्षि वेदव्यास ने कहा है कि धारियति इति धर्मः अर्थात जो धारण किया जाए वह धर्म है। धर्म ही हमारे मानसिक चिन्तन व आचरण को मर्यादित करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान करते कहा कि धर्म मानव जीवन में सेवा का व्रत है। यह धर्म ही है जो मानव में सम्पूर्ण जीव जगत को भगवान का संतान मानकर हमें विश्व को अपना परिवार मानकर परस्पर प्रेम करुणा सहयोग सौहार्द व सेवा की प्रेरणा देता है। मानव इन्ही सद्गुणों से आत्मिक ऊर्जावान बनकर परमात्मा की असीम कृपा का अधिकारी हो जाता है। मानव जीवन में धर्म तत्व की प्रधानता होने पर नैतिक गुणों के विकास से एक आदर्श समाज की संरचना होती है और राष्ट्र सबल बनता है। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से किसी भी देवता परमात्मा की साकार निराकार रूप में उपासना करते हुए आत्मा को शुद्ध और पवित्र भाव से आचरण करने का आह्वान किया। अपने सम्बोधन में भगवान राम के जीवन से आदर्श और श्री कृष्ण के जीवन से निष्काम कर्म की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संत समागम में गुजरात के भक्त आरएन सूरत, सिपाही शरण तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, संदीप पाण्डेय, इन्द्र बहादुर तिवारी, नीरज शास्त्री व दीपक तिवारी व रमेश तिवारी सूरज मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
