Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बाल वैज्ञानिक सम्मानित

Gonda News:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बाल वैज्ञानिक सम्मानित

संवाददाता

गोण्डा। भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य वर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के सारे गुण छिपे हैं। उक्त बातें जिला विज्ञान क्लब एवं विज्ञान भारती अवध प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बालपुर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बोलते हुए जिला समन्वयक डॉ रेखा शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार में भविष्य : शिक्षा, कौशल और कार्य पर इसका प्रभाव’ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य तलाशने के लिए उत्प्रेरित करते हुए सर सीवी रमन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर देश के विकास में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान विषय पर निबंध, भाषण एवं मॉडल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला, तनु सोनी, आलोक मिश्रा, भाषण प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला, मानसी ओझा, अनामिका सिंह जबकि मॉडल प्रतियोगिता में हिमांशु जायसवाल, प्रिया शुक्ला, प्रसून पाठक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजई छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज सर्वांग पुर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा रहे। मंच संचालन विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने किया जबकि कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय राकेश शुक्ला श्रवण शुक्ला एवं सत्यदेव पांडे का सहयोग सराहनीय रहा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान भारती अवध प्रांत द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें गोण्डा जनपद के विज्ञान एवं राष्ट्रीय सेवायोजना से जुड़े छात्र छात्राओं ने राज्य के विभिन्न वैज्ञानिकों के संदेशों को सुनने और ज्ञान साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं सायंकाल देश की विज्ञान विधा से जुड़ी हुई भारतीय महिला वैज्ञानिकों, प्रोफेसर एवं विज्ञान की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को भी शक्ति मिशन के अंतर्गत ऑनलाइन वेबिनार द्वारा जोड़ा गया और विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के भविष्य पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए शिक्षा कौशल और कार्य पर इसके प्रभाव की रणनीति तैयार की गई। डॉ शर्मा एवं एकेडमिक सम समन्वयक डॉ कृष्ण देव द्विवेदी, दया शंकर प्रजापति, ओपी द्विवेदी, हेमंत श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों, बाल वैज्ञानिकों छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
Gonda News:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बाल वैज्ञानिक सम्मानित

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular