संवाददाता
गोण्डा। जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सप्तम अपर जिला जज डॉ. दीनानाथ एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में कोविड-19 प्रोटोकाल यथा मास्क, सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सचिव द्वारा उपस्थित अधिकारीगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वाणिज्य कर अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी व उनके प्रतिनिधि को आगामी 10 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अधिकारीगण प्रभा वर्मा, संदीप कुमार सरोज, राम कुमार यादव, प्रवीण कुमार कनौजिया, इन्द्रमणि पाण्डेय, सभाजीत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : कार वालों से दो सौ रुपये भीख मांगती थीं जींस-टीशर्ट वाली भिखारिनें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
