जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार शुक्रवार को कोविड-19 प्रोटोकाल यथा मास्क, सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सप्तम अपर जिला जज डा. दीनानाथ की अध्यक्षता तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के परिप्रेक्ष्य में एक बैठक आहूत की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् कर्नलगंज व नवाबगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खरगूपुर, मनकापुर, कटरा, परसपुर, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व उनके अधीनस्थ समस्त खण्ड विकास अधिकारी व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया गया कि आगामी 10 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित/प्रीलिटिगेशन से सम्बन्धित अधिकतम वादों को नियत कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करावें। इस अवसर पर ओंकार नाथ तिवारी, पशुपति कुमार सिंह, विकास जैन, शिवम द्विवेदी, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अनूप सिंह चौहान, राघेवन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रवेश, राम प्रकाश मौर्य, राम निवास वर्मा, वर्षा सिंह, जगदीश प्रसाद, सुधीर सिंह, शेर बहादुर व अधीनस्थ कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
