Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गए विवेक तिवारी

Gonda News:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गए विवेक तिवारी

संवाददाता

गोण्डा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन में पांच बाल वैज्ञानिकों जनता इंटर कॉलेज कौड़िया के विवेक तिवारी, यतेंद्र पाठक, मनीषा शुक्ला, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़िया घाटा के हेमंत मौर्या एवं अवनीश यादव का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला समन्वयक डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में जिले के कुल 191 बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। जिले स्तर पर 80 बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें राज्य स्तरीय आयोजन समिति के निर्णायकां द्वारा सभी बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। विवेक तिवारी एवं यतेंद्र पाठक का चयन राज्य स्तर पर ऑनलाइन प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के लिए किया गया जिसमें विवेक तिवारी राष्ट्र स्तर तक पहुंचने में सफल रहे। विवेक तिवारी ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ कृष्ण देव द्विवेदी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दया शंकर प्रजापति ने अथक परिश्रम किया। वे कोविड-19 के इस दौर में भी अधिक से अधिक बच्चों को विज्ञान की इस विधा से जोड़ने में सफल रहे। बधाई देने वालों में ब्लॉक समन्वयक हेमंत श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राजवर्धन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य कई विज्ञान शिक्षकों ने चयनित छात्र विवेक तिवारी को बधाई दी।

यह भी पढें : बकाएदार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर ने भेजा जेल

Gonda News:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गए विवेक तिवारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular