प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। मध्य प्रदेश के इंदौर में जनपद गोण्डा के प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा की होनहार व प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मिश्रा रविवार को राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2020 से सम्मानित की गई। एक बार फिर अंशिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मंच से करते हुए सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सांसद इंदौर शंकर जी लालवानी ने मंच पर ही अंशिका से सवाल जवाब किए तथा काफी खुश व बखान करते दिखे। बताते चलें कि अंशिका वही छात्रा है, जिसने मात्र 06 मिनट 26 सेकंड में भारत के सभी जिलों का नाम सुनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा चुकी है। अंशिका देश के दिल्ली, मुंबई, भोपाल, पटना आदि विभिन्न शहरों में सम्मानित की जा चुकी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री उषा जी ठाकुर, विधायक सांवेर क्षेत्र तुलसीराम सिलावट, निदेशक आयुष मंत्रालय पीसी शर्मा, डॉ दिनेश उपाध्याय व कार्यक्रम संयोजक डॉ राजीव पाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों के कई प्रतिभागी व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अब सहकारी समितियों के माध्यम से भी जमा हो सकेंगे बिजली के बिल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
