Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:राष्ट्रीय एकता दिवस पर सम्मानित हुए सुनील

Gonda News:राष्ट्रीय एकता दिवस पर सम्मानित हुए सुनील

संवाददाता

गोण्डा। अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी अयोध्या द्वारा आयोजित अनुकृति प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयन्ती पर कला प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। जिले के चित्रकार गया प्रसाद आनन्द, समाज सेविका श्रीमती पिंकी देवी व आदर्श शिक्षक, समाजसेवी सुनील कुमार आनन्द एवं विनीता कुशवाहा, डॉ पंकज मौर्य सहित पूरे प्रदेश से शिक्षा, कला, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 20 लोगों को कार्यक्रम संयोजक एसबी सागर प्रजापति व मुख्य अतिथि डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज मौर्य कृषि वैज्ञानिक आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, उप निदेशक योगेश कुमार, एसएन बागी, अनुपमा सिंह द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या में सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular