संवाददाता
गोण्डा। रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के तत्वावधान में एक वर्चुवल काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट एप पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह झंझट एवं संचालन विनय शुक्ल अक्षत ने किया। पटल के मुख्य अतिथि प्रांतीय मंत्री जयदीप सरस रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिमा शुक्ला रश्मि ने वाणी वंदना से किया। राम लखन यज्ञसैनी ने पढ़ा:
बस यही नाम रटते रहो उम्र भर।
मित्र अभिराम रटते रहो उम्र भर।
जब तलक देह में प्राण है तब तलक,
राम ही राम रटते रहो उम्र भर।
’विनय शुक्ल अक्षत’ ने पढ़ा :
खुद को हव्य बनाना होगा।
लय को श्रव्य बनाना होगा।
सबको उर की अवधपुरी में,
मंदिर भव्य बनाना होगा।
जयदीप सिंह सरस ने पढ़ा :
कोरोनासुर मचा रहा है धरती पर कोहराम।
इस को जड़ से कौन मिटाए बिना तुम्हारे राम।
तुम्हें फिर आना होगा। कृपा दिखलाना होगा।
अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झंझट ने पढ़ा :
राम नायक हैं सृष्टि-सृजनहार हैं।
प्रभु सनातन की संस्कृति के आधार हैं।
राम हैं राष्ट्र की चेतना-अर्चना,
राम इस पार हैं राम उस पार हैं। इसके अतिरिक्त ज्योतिमा शुक्ला रश्मि एवं विशाल शुक्ला ने भी अपना काव्य पाठ किया। अंत मे प्रांतीय मंत्री जयदीप सिंह सरस ने राम पथ गमन काव्य यात्रा से सम्बंधित आवश्यक जानकारी सभी सदस्यों को प्रदान की। सम्पूर्ण कार्यक्रम राममय रहा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
