Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:राजा सुहेलदेव का अपमान बर्दाश्त नहीं-अनिल राजभर

Gonda News:राजा सुहेलदेव का अपमान बर्दाश्त नहीं-अनिल राजभर

पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान व दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं और कोरोना काल में भी कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने हेतु कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। वह आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि वे महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु तथा निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव स्मारक मैदान का निरीक्षण करने हेतु बहराइच जा रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव ने गजनी से आये विदेशी आक्रांता का मुंहतोड़ जवाब देकर देश हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया था। गोंडा व बहराइच की धरती के ऐसे वीर सपूत का किसी के द्वारा किया गया अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी आक्रांताओं एवं लुटेरों का सम्मान करने वालों को जनमानस कभी माफ नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर व उनके नाम पर रेल चलाकर सरकार द्वारा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। इसके साथ ही साथ लखनऊ में लालबाग चौराहे पर उनकी मूर्ति भी स्थापित की गई है। मंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंडल गोंडा महाराजा सुहेलदेव का क्षेत्र रहा है। और इस क्षेत्र के लोग उनके सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के मा० सदस्य श्री शिवपूजन राजभर सहित रामकिशोर राजभर, बीना राय सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular