जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। स्थानीय तहसील में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। तहसील परिवार की तरफ से सेवानिवृत्त होने वाले नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सीताराम मौर्या तथा लेखपाल द्वय मुन्ना लाल मिश्र व राजेन्द्र पांडेय को विदाई दी गयी। तहसीलदार बृजमोहन द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियो ंको सम्मान स्वरूप् रामचरितमानस की पुस्तक देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर नव प्रोन्नत तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक कैलाश सिंह, अवधेश दूबे, भानु प्रताप सिंह, लेखपाल वीरेंद्र बहादुर पाठक, नृपेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
