Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:रविवार को मिले 269 कोरोना मरीज, पांच की हुई मौत

Gonda News:रविवार को मिले 269 कोरोना मरीज, पांच की हुई मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में रविवार को प्राप्त 2178 जांच रिपोर्टों में कोरोना के 269 नए मरीज पाये गये हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8402 हो गई है। इस बीच आज पांच मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 96 पहुंच गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों में से तीन मरीजों के आज डिस्चार्ज होने के साथ ही अब तक 1441 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 314 मरीजों का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 4429 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 96 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 2527 है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 422273 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया है, जिसमें से 422208 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 413806 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। बुलेटिन के अनुसार, 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 58 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू अस्पताल में 91 मरीज भर्ती हैं। गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 04 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 2263 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular