जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में रविवार को प्राप्त 3291 जांच रिपोर्टों में कोरोना के 115 नए मरीज पाये गये हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9484 हो गई है। इस बीच आज एक मरीज के मृत्यु के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 122 पहुंच गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 मरीजों के आज डिस्चार्ज होने के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से अब तक 1489 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 232 मरीजों का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 6089 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 122 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1784 है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 448422 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया है, जिसमें से अब तक सभी 444207 रिपोर्टें प्राप्त हो चुकी हैं। इसमें से 438723 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। बुलेटिन के अनुसार, 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित लेवल वन अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित कोविड-19 लेवल वन अस्पताल, 200 बिस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेवल वन अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 35 मरीज तथा 120 बिस्तरों वाले एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू अस्पताल में 116 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 1577 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 31 मरीजों का राजधानी समेत दूसरे जिलों में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जनपद वासियों से अपील किया है कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही गाइड लाइन का अनुपालन करें। इसको लेकर किसी प्रकार की अफवाह या दहशत न फैलाएं। कोरोना के मरीजों की बहुत बड़ी संख्या लगातार ठीक भी हो रही है। इससे घबड़ाने की जरूरत नहीं है किन्तु अपनी व परिजनों की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
