Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:योगाचार्य सुधांशु ने किया योग कक्षा का निरीक्षण

Gonda News:योगाचार्य सुधांशु ने किया योग कक्षा का निरीक्षण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पतंजलि योग समिति के तत्वधान में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में गायत्री पुरम कालोनी स्थित गायत्री देवी मंदिर में चल रही नियमित योग कक्षा में पहुंच कर योगाभ्यास के साथ-साथ योग कक्षा का निरीक्षण किया। साथ ही साथ योग प्रशिक्षक डा. उमा सिंह व योग साधकों को उचित मार्गदर्शन भी दिया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि गायत्री मंदिर में नियमित रूप से योग प्रशिक्षक डॉ उमा सिंह द्वारा बच्चों व बड़ों को नियमित रूप से निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है और ऐसा करने से शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग में शरीर के हर छोटे से छोटे अंग का व्यायाम होता है और शरीर लचीला बनता है। योग प्रशिक्षक डॉ उमा सिंह ने कहा कि छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी योग के आसन कर सकता है। जब तक नियमित रूप से योग प्राणायाम करेंगे तब तक इसके लाभ मिलते रहेंगे।
समाजसेवी साक्षी अरोड़ा व योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने नियमित रूप से योग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको नियमित रूप से योग व दिव्य संस्कारों के साथ जोड़ने के प्रति प्रेरित किया तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प दिलाया। योगाचार्य ने बताया कि सुबह-सुबह योग और दिन भर कर्म योग एवं आहार-विहार के साथ-साथ उचित दिनचर्या के माध्यम से अपने संपूर्ण जीवन को स्वस्थ और निरोगी बना सकते हैं। कार्यक्रम में रोली, अंश, गुनगुन, आदर्श गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनिल भट्ट, अभिषेक व सूरज के साथ-साथ कई योग साधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular