जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक गांधी पार्क में संगठन के मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पदाधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मिश्र ने कहा कि दस महीने के बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आयोजित किया जा रहा है, परन्तु आप लोगों की उपस्थिति बिल्कुल नगण्य है। इस पर उन्होंने खेद ब्यक्त करते हुये प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया जिसका समर्थन उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मचारियों ने किया। संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मचारियों को एक महीने के अंदर समस्त ब्लाको में चुनाव कराये जाने बात कही। तत्पश्चात फिर जिले के कार्यकारिणी का चुनाव कराया जायेगा। मिश्र ने कहा कि जिन कर्मचारियों को वित्तीय स्त्रोन्नयन का लाभ मिलना है, वह कर्मचारी 22 दिसमबर तक अपनी पत्रावली सम्बंधित प्रधानाध्यापक व खण्ड शिक्षा अधिकारी से तैयार कराकर सम्बंधित पटल सहायक हनुमान बाबू के पास जमा कर दें, जिससे समयानुसार वित्तीय स्तरोन्नयन की प्रकिया पूर्ण कराकर कर्मचारियों को लाभ दिलाया जा सके। उक्त अवसर पर संगठन के जिला सचिव सुनील श्रीवास्तव, झंझरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, सुकई, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आर्य, संजीव कुमार, अम्बरीष कुमार, अमरेंद्र यादव, अवधेश शुक्ला, पारस नाथ, मुरली, धर्मेन्द्र सिंह, राजीव श्रीवास्तव, घनश्याम, केशवराम, अजय वर्मा, राकेश पाठक, हनुमंत लाल, असगर सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : क्या भारत में नहीं आएगी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर? क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
