Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मूर्ति बरामदगी को लेकर एसपी को सौंपा मांग पत्र

Gonda News:मूर्ति बरामदगी को लेकर एसपी को सौंपा मांग पत्र

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत करुआपारा के राम जानकी मंदिर से बीते 10/11 फरवरी की रात को राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान जी की अष्टधातु की चोरी गई मूर्ति को बरामद करने के लिए सोमवार एक ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिया गया। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय पुलिस चोरी के इस मामले को धीरे-धीरे रफा-दफा करने की फिराक में है। इसकी जानकारी होते ही 11 सदस्य एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्वान्ह एसपी कार्यालय पहुंचा और उन्हें ज्ञापन देकर मांग किया कि इसकी विवेचना अपराध शाखा से कराई जाय और मूर्ति की जल्द बरामदगी की जाय। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से विजय प्रताप त्रिवेदी एडवोकेट, राकेश गौतम प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य इटियाथोक, पदुमनाथ तिवारी प्रधान प्रतिनिधि परसिया गूदर, शिवानंद पांडेय क्षेत्र पंचायत सदस्य करुआपारा, सुरेंद्र तिवारी, प्रभाकर तिवारी, आलोक तिवारी, ज्ञान मिश्रा, महंत गोविंदाचार्य जी महाराज, धीरेंद्र तिवारी, बब्बू प्रधान प्रतिनिधि करुआ पारा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular