Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मिशन शक्ति के तहत 53 शोहदे धरे गए

Gonda News:मिशन शक्ति के तहत 53 शोहदे धरे गए

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय’ के निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे ’मिशन शक्ति’ अभियान के तहत बच्चियों तथा महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त ’एण्टी रोमियो टीम’ द्वारा ’मिशन शक्ति’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार को उप निरीक्षक गुरप्रीत की अगुवाई में बस स्टाप के आसपास, चौक, एकता चौराहा, चूड़ी वाली गली आदि क्षेत्रों में महिलाओं व लड़कियों से सम्पर्क कर उन्हें मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। चौक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाण्डेय बाजार चौकी के उपनिरीक्षक सर्फराज, आरक्षी रिशेन्द्र व महिला आरक्षी पूजा तथा रचना मौजूद रहीं।

Gonda News:मिशन शक्ति के तहत 53 शोहदे धरे गए


पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, परसपुर थाना के एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बे के अलावा भौरीगंज मोड़, आसपास के कस्बों, चौराहों व बगीचों आदि में भ्रमण कर अभियान चलाया गया तथा महिलाओं व बच्चियों से बात करके उनकी समस्या पूछी गई। पुलिस टीम ने उन्हें जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की जरूरत पर आप महिला हेल्पलाइन 1090, 181 व यूपी 112 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकती हैं। इसी तरह जनपद के समस्त थानों पर भी एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। गुरुवार को सम्पूर्ण जिले में अभियान में शामिल एण्टी रोमियो टीम द्वारा 53 लड़कों को हिदायत देकर छोड़ा गया। सभी लड़कों ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।

Gonda News:मिशन शक्ति के तहत 53 शोहदे धरे गए
RELATED ARTICLES

Most Popular