प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। थाना इटियाथोक की पुलिस ने क्षेत्र मे नारी मिशन शक्ति के तहत जगह जगह बालिका सुरक्षा व जागरूकता अभियान शनिवार को चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में हो रहे बच्चियों और महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु यह अभियान यहां चलाया गया। नारी मिशन शक्ति द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के निर्देशन में मिशन नारी शक्ति, एंटी रोमियो टीम प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कस्बा व चौराहों सहित बाजारों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही साथ उनको हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 1098, 181, 112, 102, 108 आदि के बारे में बताया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
