जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। स्थानीय टाउन हाल में महिला सशक्तिकरण व स्वालम्बन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मिशन शक्ति’ के शुभारम्भ के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण की प्रतीक अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। यह जानकारी देते हुए वजीरगंज के नोडल समन्वयक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, शिक्षिका कुमकुम श्रीवास्तव, वंदना शुक्ला, निवेदिता द्विवेदी, खुशबू सिंह, भारती भौमिक, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला।

