मिशन शक्ति दूत के रूप में नामित हुई एनसीसी कैडेट्स महिलाओं व बालिकाओं को करेंगी जागरूक
संवाददाता
गोण्डा। महिला सशक्तीकरण, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान में जिला प्रशासन द्वारा अनोखी पहल करते हुए जिले की महिला एनसीसी कैडेट्स को मिशन शक्ति दूत के रूप नामित करते हुए उनको प्रशिक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है।सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के कोने-कोने से आई 105 महिला कैडेट्स को आत्म रक्षा के गुर बताने के साथ ही महिला एवं बालिका सशक्तीकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुए उन्हें मिशन शक्ति दूत के रूप में कैसे कामन करना है और और उनके क्या-क्या दायित्व होगें, के बारे में बताया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डा. राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने महिला कैडेट्स को महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सशक्तीकरण एवं उन्मुखीकरण की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है जिसके तहत महिलाओं, बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आईजी श्री सिंह ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में बताया कि हमें लड़का-लड़की में कोई भेद नही करना चाहिए सभी को समान शिक्षा, समान अधिकार मिलना चाहिए जिससे बेटियों में किसी तरह की कोई हीन भावना न आने पाये, इसलिए हर महिला कैडेट को कम से कम 05-05 गांवों में जाकर ग्रामीण अंचल की ऐसी बालिकाए जो स्कूल नहीं जाती हैं। उन्हें स्कूल जाने के लिये प्रेरित करें साथ ही उनके माता-पिता से संवाद स्थापित कर उन बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी कहें ताकि हर बालिका शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके तथा समाज में सम्मान पा सके।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के लिये कई हेल्पलाइन नं0 जारी किये गये हैं जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नम्बर-181, चाइल्ड केयर नम्बर 1098, यूपी-112, 181, 102 आदि जिनको समय पड़ने पर उपयोग करने के बारे में बताया। इसके साथ ही यह भी बताया कि जनपद में महिला पीआरवी संचालित है जिसको रात्रि के समय आवश्यकता पड़ने पर भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण व आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई योजनाए क्रियान्वित हैं तथा मिशन शक्ति के तहत कई विभागों द्वारा कार्यक्रम संचालित कर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने महिला कैडेट्स का आहवना करते हुए कहा कि अपने आस-पास के गांवों-मोहल्लों की ऐसी महिलाएं जो किसी भी तरह से परेशान हैं उनकों मिशन शक्ति के बारे में बताएं तथा उनकी मदद करें, आवश्यकता पड़ने पर थाने की महिला पुलिस कर्मियों की मदद ले सकती हैं। थाने की पुलिस आप लोगों का पूरा सहयोग करेगी। एसपी श्री पाण्डेय ने बताया कि महिला एनसीसी कैडेट्स को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। इस अवसर पर एनसीसी के कर्नल सुमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, मेजर राजेश द्विवेदी, एनसीसी महिला कैडेट्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
