Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत हुई ब्लाक स्तरीय बैठक

Gonda News:मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत हुई ब्लाक स्तरीय बैठक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। वजीरगंज की खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चंदापुर और वजीरगंज की शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संयुक्त रूप से मॉडल प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक अधिकारी तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिले के तीनों एसआरजी केबी लाल, कमलेश पांडेय और विनीता कुशवाहा मौजूद रहीं।
यह जानकारी देते हुए शिक्षक सुनील कुमार आनंद ने बताया कि बैठक की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया गया। बैठक में मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आदर्श शिक्षक राजेश सिंह, अनीता चौरसिया, रीता मिश्रा, अनुराग सिंह, शिव नरायन पाठक आदि ने अपने विचार रखे। बीएसए ने अपने सम्बोधन में सभी शिक्षक संकुल से मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग की अपील की। सभी शिक्षक संकुल ने अपने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। एआरपी धीरेन्द्र सिंह ने मिशन प्रेरणा के तहत विकसित तीनों मॉड्यूल पर अपने विचार रखे। तीनों एसआरजी ने अपने उद्बोधन में मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नए टिप्स दिए। बैठक को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने भी संबोधित किया।

Gonda News:मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत हुई ब्लाक स्तरीय बैठक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के बच्चों के सरस्वती वन्दना पर खुश होकर उन्हें पुरस्कृत किया। साथ ही विनीता कुशवाहा ने बाबा मठिया की छात्रा अर्चना निषाद को मीना मंच पोस्टर प्रतियोगिता ब्लाक में प्रथम आने पर सम्मानित किया। बैठक को एआरपी घनश्याम मौर्य और अशोक मौर्या ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने सभी आमंत्रित अतिथियों और सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। सबसे अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन एआरपी संजय कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें : दलाई लामा के चुनाव में टांग नहीं अड़ा पाएगा चीन? ट्रम्प ने बनाया कानून

Gonda News:मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत हुई ब्लाक स्तरीय बैठक
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular