Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:‘मिशन पारदर्शी’ पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया फोकस

Gonda News:‘मिशन पारदर्शी’ पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया फोकस

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। टेक्नोक्रेट आइएएस सूरज पटेल ने तहसील की व्यवस्था सुधारने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। तहसील में दलालों के प्रवेश पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार करने के बाद अब वह मिशन पारदर्शी में जुट गए हैं। हालांकि उनकी यह कार्यप्रणाली वकीलों को रास नहीं आ रही है और पखवारे भर बाद ही उन्हें अपनी कार्य प्रणाली में सुधारने की नसीहत देते हुए उनके खिलाफ आन्दोलन छेड़ दिया है।
बताते चलें कि सदर तहसील की जिम्मेदारी सम्हालने के तत्काल बाद से ही युवा आईएएस अधिकारी सूरज पटेल व्यवस्था परिवर्तन में जुट गए हैं। वह तहसील में प्रत्येक स्तर पर ऐसे बदलाव के पक्षधर हैं, जिनसे आम जनमानस को सुगमता से न्याय मिल सके। पिछले दिनों उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर छोटे मोटे मामलों के निस्तारण पर चर्चा कर रणनीति तैयार की। तहसील को दलालों से मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके बाद अब जनता के लिए मिशन पारदर्शी शुरू किया है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने तहसील सदर में मिशन पारदर्शी से जन सुनवाई का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तहसील में मिशन पारदर्शी से जन सुनवाई होगी। उनके साथ तहसील के सभी राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जिससे समस्याओं के निपटारे को गति दी जा सके। जांच आदि के बारे में मौके पर ही तत्काल निर्णय होंगे। इसकी जानकारी भी शिकायत कर्त्ताओं को होगी। पहले दिन एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी समस्या सुनाई और निस्तारण भी हुआ। उनके इस कदम की चहुंओर सराहना हो रही है, किन्तु अधिवक्ता समुदाय को उनकी कार्यप्रणाली से नाराजगी है। उनका कहना है कि वर्तमान में सदर तहसील में तैनात सभी अधिकारी जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, वह फरियादियों के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा है। अधिवक्ता संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आन्दोलन शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालोजी प्रयागराज से बीटेक करने वाले सूरज पटेल शासन की मंशा अनुरूप ‘मैक्समम डिलेवरी’ के प्रति संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें : सदर तहसील में दलालों की होगी धरपकड़

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular