जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में रिश्ते के चाचा द्वारा एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से जख्मी बालिका को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांव निवासी छह वर्षीय बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई टकलू बालिका को बिस्कुट दिलाने के बहाने गांव के बाहर झाड़ी की तरफ बुला ले गया। इसी बीच बालिका का दूर के रिश्ते का चाचा भी मौके पर पहुंच गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। परिणाम स्वरूप उसकी हालत बिगड़ गई। काफी देर तक बालिका के न मिलने के बाद जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो वह झाड़ी के पास मिली। बालिका को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे। वहां से उसे चिकित्सीय उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर चिकित्सा के लिए उसे लखनऊ भेज दिया गया। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक टकलू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
यह भी पढें : नाना के घर रह रही नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
