Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

Gonda News:मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने मारपीट करने के तीन अभियुक्तों फिरोज पुत्र मो. सईद, मेहताब व अशफाक पुत्रगण मंगल निवासीगण हुसैन नगर थाना खरगूपुर को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 34, 323, 504, 452 भादवि के तहत गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि अभियुक्तों ने गुरुवार को आपसी वाद-विवाद के चलते वादी जिब्राइल पुत्र जोखू निवासी हुसैन नगर को गाली-गुप्ता देते हुए घर में घुसकर मारा-पीटा था। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को बस अड्डा खरगूपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular