Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मानव में नैतिकता समाज में समरसता पैदा कर्ता है धर्म :...

Gonda News:मानव में नैतिकता समाज में समरसता पैदा कर्ता है धर्म : स्वामी त्यागी बापू

संवाददाता

गोण्डा। जीवन में धर्म व अध्यात्म मानव जीवन में सद्गुण व नैतिकता का विकास करता है। जिससे समाज में समरसता की भावना बढ़ती है और राष्ट्र विकास के पथ पर आगे बढ़ता है। बेलसर-परसपुर राज मार्ग पर खमरौनी स्थित ज्वालामाई मंदिर में चल रहे शतचण्डी महायज्ञ के सप्तम दिवस यज्ञशाला में मौजूद श्रद्धालुओं व यजमानों को संकल्प दिलाते हुए गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म विहीन समाज में वैचारिक मतभेद व स्वार्थ लोलुपता से समाज पशु से भी बदतर स्थित में पहुंच जाता है। त्यागी बापू ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म – दर्शन है। यहां उपासना की अनेक पद्धति होने के बावजूद धर्म के आधार पर सौहार्द व समरसता है। हम किसी भी शिवालव में रामकथा या भागवत कथा का आयोजन कर सकते हैं। स्वामी त्यागी बापू ने कहा कि विश्व के सभी धर्मों में मानवीय करुणा दया असहाय की मदद व सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया है। धार्मिक विद्वेष में घृणा पक्षपात व संघर्ष स्वार्थी राजनीति का परिणाम है। सनातन धर्म अपनी सहिष्णुता व उच्च दर्शन के कारण हजारों वर्षों तक दुनिया में ज्ञान विज्ञान की दृष्टि से विश्व गुरु कहलाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भौतिक दौड में शामिल दुनिया के लोग आत्मशांति के लिए भारतीय दर्शन के शरण में आ रहे हैं। हमारे मंदिर व धर्म स्थल पवित्र नदियों में स्नान की परम्परा आस्था सहिष्णुता व समरसता के केन्द्र हैं। इस मौके पर गुजरात के श्रद्धालु आर एन सूरत, मनोज पुरोहित, भरत भाई खत्री व यज्ञ सहयोगी सिपाही शरण तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, संदीप पाण्डेय, इन्द्र बहादुर तिवारी, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, रमेश तिवारी, सूरज व दीपक तिवारी शामिल रहे। खमरौनी के शतचण्डी महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं व युवक युवतियों ने यजमान बनकर आहुतियां डाली। अयोध्या के वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य धर्मवीर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संदेश देते कहा कि चौरासी लाख योनियों के बाद परमात्मा की असीम कृपा से मानव शरीर मिलता है। व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म से आचरण में सुधार व आचरण में सेवा का लक्ष्य लेकर मानव शरीर को धन्य बनाना चाहिए।

यह भी पढें : ट्रक की टक्कर में आकर दो लोगों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular