Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News:मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र सियाराम निवासी चांदपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी तरबगंज महाबीर सिंह ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक जयहरि मिश्रा ने बीती रात क्षेत्र भ्रमण पर थे। मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को चांदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्ता टीम में आरक्षी गण अवधेश यादव, शशि कुमार यादव व अजय सरोज शामिल रहे।
इसी प्रकार जिले के वजीरगंज थाने की पुलिस ने संतोष सिंह पुत्र स्व. भीख सिंह निवासी कस्बा डुमरिया डीह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर अखिलेश यादव ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अंजनी तिवारी व आरक्षी दया यादव शामिल थे।

यह भी पढें : हाथरस गैंगरेप केस : जानें CBI ने किनके खिलाफ किन धाराओं में भेजी चार्जशीट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular