संवाददाता
गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक अरुण कुमार राय मय हमराह क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे स्टेशन मसकनवा के पास से रसीद अंसारी पुत्र कादिर निवासी सरारी थाना गोरया कोरी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 220 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में आरक्षी गण सुधीर, मनोज व सचिन भी शामिल थे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
