परिवार नियोजन संसाधनों के प्रति जागरुकता बढ़ाने की होगी कोशिश
गत माह आयोजित हुए खुशहाल परिवार दिवस पर 21 महिलाओं ने कराई नसबंदी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किये गये खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम को सूबे में परवान चढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हर माह की 21 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही लाभार्थियों की तादाद बढ़ाने पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है।
विगत दो माह नवंबर व दिसंबर 2020 की भांति इस माह के 21 तारीख यानी आज गुरुवार को जिले भर के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर उत्सव के रूप में खुशहाल परिवार दिवस मनाया जायेगा द्य इस अवसर पर महिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर, उपकेन्द्र व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन संबंधी जनजागरुकता एवं सेवा प्रदायगी गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा द्य कार्यक्रम की सभी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिले के सभी अधीक्षकों/प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं। यह कहना है जिले के एसीएमओ आरसीएच डॉ मलिक आलमगीर का। डॉ मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने गाइड लाइन जारी कर कहा है कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों जैसे स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, विधानसभा की महिला एवं विकास संबंधी समिति के सदस्यों, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष आदि को आमंत्रित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया जाए, जिस हेतु निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जनसमुदाय को कार्यक्रम से सीधे तौर पर जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विगत माह 21 नवंबर 2020 से शुरू हुई इस अनूठी पहल के तहत स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं की तादाद बढ़ाने के साथ ही लाभार्थियों की तादाद को भी बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। पिछले माह की तुलना में इस माह स्वास्थ्य इकाइयों और लाभार्थियों की संख्या में कम से कम 10 फीसद की वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही हौसला साझेदारी के तहत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों पर भी खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा। डॉ मलिक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम अमरनाथ का कहना है कि खुशहाल परिवार दिवस का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता तथा संसाधनों की स्वीकार्यता में वृद्धि लाना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लाभार्थियों के तीन मुख्य लक्षित समूहों क्रमशः उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलायें (एचआरपी), जिनका प्रसव विगत 01 वर्ष के दौरान हुआ हो, नव विवाहित दम्पत्ति, जिनका विवाह विगत 01 वर्ष के दौरान हुआ हो, व योग्य दम्पत्ति, जिनके 03 या 03 से अधिक बच्चे हों, को सेवायें प्रदान किये जाने पर विशेष फोकस किया जायेगा। डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह का कहना है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर सलाहुद्दीन लारी ने बताया कि पिछले माह 21 दिसंबर को आयोजित खुशहाल परिवार दिवस पर जिले में कुल 21 महिलाओं ने महिला नसबंदी की सेवा का लाभ लिया। वहीं नवंबर माह में आयोजित हुए इस दिवस पर जिले के दो पुरुषों ने पुरुष नसबंदी अपनाया।
यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने बना डाला 50 मीटर लम्बा पुल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
