जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेंज कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मियों द्वारा पंचायत चुनावों के नामांकन प्रक्रिया से लेकर प्रत्येक चरण के चुनावों में सूचनाओं को आदान प्रदान करने, चुनाव के दौरान भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था कायम रखने जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। फलस्वरूप आईजी डॉ राकेश सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। मीडिया सेल में कार्यरत आरक्षी अजय प्रताप सिंह एवं नित्यानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सनसनीखेज सूचनाओं के प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों में गोपनीय सहायक मुजाहिद उस्मानी, पेशकार गिरीश चंद, पीआरओ विजय प्रताप सिंह, एसआई एम शबनम, मुख्य आरक्षी सच्चिदानंद मिश्रा, महिला आरक्षी बेनजीर, निधि सिंह, अर्चना सिंह, आरक्षी आशीष शुक्ला, अवधेश कुमार, अजय प्रताप सिंह व नित्यानंद तिवारी शामिल रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
