संवाददाता
गोण्डा। बहराइच की बेटी मनस्वी राजेंद्र को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की ओर से ‘अवॉर्ड फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है। मनस्वी राजेंद्र रिकर हिल एलिमेंट्री स्कूल की छात्रा है। उसे कोर्स आफ स्टडीज की पढ़ाई में शानदार शैक्षिक रिकार्ड के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए पत्र में उसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने लीडर ऑफ द फ्यूचर कहा है। मनस्वी की मां अमिता सिंह किसान पीजी कॉलेज बहराइच की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह व समाज शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मालती सिंह की बेटी हैं। नातिन को यह अवार्ड मिलने पर वे बहुत खुश हैं। अमिता सिंह न्यूयार्क के बार्कलेज बैंक में वाइस प्रेसिडेंट हैं तथा पिता अप्रतिम राजेंद्र सिटी बैंक में प्रेसिडेंट हैं। अप्रतिम किसान पी.जी. कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ.राजेंद्र सिंह राठौर व प्राचीन इतिहास विभाग की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्षा डॉ. सुधा सिंह के पुत्र हैं। गोण्डा जनपद के महाविद्यालयीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष व लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय के प्राचार्य डा धर्मेंद्र शुक्ल, एलबीएस डिग्री कालेज गोंडा की प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत, अध्यक्ष शिक्षक संघ डॉ शैलेन्द्र नाथ मिश्रा, डॉ ओंकार पाठक सहित महाविद्यालय परिवार ने मेजर डॉ. एसपी सिंह को नातिन की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढें : शादी के 48 घंटे बाद ही सौत के लिए महिला ने दान कर दी किड़नी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

