Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मतदाताओं को मिलेगा एक दिन का आकस्मिक अवकाश

Gonda News:मतदाताओं को मिलेगा एक दिन का आकस्मिक अवकाश

संवाददाता

गोण्डा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 हेतु आगामी 01 दिसम्बर, 2020 को मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग आफीसर खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र/जिला मजिस्ट्रेट डा. नितिन बंसल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी, जो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचन हेतु बोनाफाइड मतदाता है, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस 01 दिसम्बर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट/सहायक निर्वाचन अधिकारी, खण्ड शिक्षक निर्वाचन ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 के लिए 01 दिसम्बर, 2020 को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय ऐसे मतदाता जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि वे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें वैकल्पिक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये आधिकारिक पहचान-पत्र, शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें सम्बन्धित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, महाविद्यालय द्वारा जारी उपाधि/डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र, मूलरूप में, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, मूलरूप में से कोई दस्तावेज मतदान स्टाफ को प्रस्तुत करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular