Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मतगणना के लिए ब्लाकवार नोडल मजिस्ट्रेट तैनात

Gonda News:मतगणना के लिए ब्लाकवार नोडल मजिस्ट्रेट तैनात

दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु मिलीं एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अंतर्गत आगामी 02 मई 2021 को विकास खण्ड मुख्यालयों पर मतगणना सम्पन्न कराने के लिए सभी 16 ब्लॉकों के हेतु नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती करते हुए उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रे्ट्स की शक्तियां प्रदान की हैं। जिला अधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है वे खण्ड विकास अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसर्स, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के साथ समन्वय बनाकर मतगणना सम्बन्धी समस्त आवश्यक तैयारियों एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें।
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को आदेशित किया है कि अपनी तैनाती के विकास खण्ड पर मतगणना कार्य सकुशल सम्पन्न कराने के निमित्त तैयारियों की समीक्षा अपने स्तर पर कर लें तथा यह देख लें कि मतगणना के दौरान विकास खण्ड पर किसी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकास खण्ड पर मतगणना स्थल के भीतर व उसके 200 मीटर परिधि में (जो कि बैरिकेडिंग कर चिन्हित किया जाएगा) के भीतर फ्रिस्किंग कर पहचान पत्र के आधार पर समय-सारिणी के अनुरूप कन्ट्रोल्ड इन्ट्री सुनिश्चित कराने, गणना के उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत के गणना अभिकर्ताओं को परिसर के 200 मीटर बाहर कराने व गणना हाल व उसके 200 मीटर की परिधि में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु 16 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती नोडल मजिस्ट्रेट के रूप में की है। इन अधिकारियों को दिये गये दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने के लिए उन्हें एक्ज्क्युटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गयी है जिनका प्रयोग करते हुए सभी ब्लाकों पर मतगणना का कार्य सकुशल व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने कहा है कि व्यवस्थाओं व लॉजिस्टिक्स को लेकर यदि किसी विकास खण्ड पर स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो न केवल सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व रिटर्निंग आफिसर का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा, अपितु पर्यवेक्षणीय नोडल अधिकारी व ब्लाक मुख्यालय पर तैनात कार्यकारी मजिस्ट्रेटगण की जिम्मेदारी भी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी। कानून व व्यवस्था हेतु ब्लाक मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित थानाध्यक्ष उत्तरदायी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामित नोडल अधिकारी मतगणना स्थल के ओवर ऑल इंचार्ज होगें जिनके निर्देशन में मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular