Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मतगणना का खाका तैयार, न्याय पंचायत वार होगी मतगणना

Gonda News:मतगणना का खाका तैयार, न्याय पंचायत वार होगी मतगणना

संवाददाता

गोण्डा। आगामी 02 मई को पंचायत चुनाव-2021 अन्तर्गत चारों पदों की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तृत रूपरेखा तैयार करा ली गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि मतगणना का कार्य न्याय पंचायतवार होगा, जिस न्याय पंचायत अन्तर्गत जो-जो ग्राम पंचायतें आती हैं उनकी मतगणना का कार्य न्याय पंचायतवार तीन टेबल्स पर होगा जिसमें प्रत्येक टेबल पर 15 कार्मिक रहेगें। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 166 न्याय पंचायतें हैं जिसमें तहसील सदर में 52, करनैलगंज में 42, तरबगंज में 40 तथा मनकापुर में 32 न्याय पंचायतों सहित कुल 166 न्याय पंचायतें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए 16 ब्लाकों हेतु 498 कार्यकारी पार्टियां तथा 56 रिजर्ब पार्टियों सहित कुल 554 पार्टियां बनाई गई हैं। मतगणना कार्य हेतु कुल 2770 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है जो पर्यवेक्षणीय अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफीसर्स की निगरानी में मतगणना कार्य सम्पन्न कराएंगें। मतगणना का कार्य दो शिफ्टों में होगा तथा मतगणना सुबह 08 बजे से प्रारम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास खण्ड वार नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को विकास खण्ड वार जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदाभिति करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत पदों पर मतगणना हेतु अपने पदाभिहित दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना का कार्य मुख्य राजस्व अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य के साथ समन्वय बनाकर उनके निर्देशन एवं नियंत्रण में सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular