Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मण्डल से चयनित होगा थारू जनजाति लोक नृत्यदल

Gonda News:मण्डल से चयनित होगा थारू जनजाति लोक नृत्यदल

संवाददाता

गोण्डा। संस्कृति विभाग उप्र द्वारा उप्र दिवस 2021 के अवसर पर मण्डल स्तर पर विजयी प्रतिभागी दलां को पुरस्कार स्वरूप वेशभूषा/वाद्य यऩ्त्र क्रय हेतु सहायता प्रदान करने के साथ आगामी 24-26 जनवरी की अवधि में नोयडा एवं लखनऊ में आयोजन में भी सहभागिता दी जायेगी। इसके लिये मण्डल स्तर पर मण्डलवार विधा के अनुसार प्रतियोगिता आयोजित कर विजयी प्रतिभागी दलों को भेजा जायेगा। देवीपाटन मण्डल गोण्डा से थारू जनजाति लोक नृत्य सांस्कृतिक दल का चयन किया जाना है। इसके लिये मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।प्रतियोगिता से संबन्धित आवेदन पत्र संबन्धित जिले के जिला सूचना कार्यालय से निःशुल्क अथवा संस्कृति निदेशालय की वेबसाइट ूूण्नचबनसजनतमण्नचण्दपबण्पद पर प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 12 जनवरी तक आवेदन पत्र मण्डलीय सूचना कार्यालय में भेजना होगा। देवीपाटन मण्डल के थारू जनजाति लोकनृत्य से संबन्धित सांस्कृतिक दल अपना आवेदन पत्र भरकर 12 जनवरी तक मण्डलीय सूचना कार्यालय में जमा कर सकते है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे से टाउन हाल में किया जायेगा।
यह भी पढ़ें :

RELATED ARTICLES

Most Popular