Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:भ्रष्टाचार पर डीएम का जोरदार प्रहार

Gonda News:भ्रष्टाचार पर डीएम का जोरदार प्रहार

तीन आरोपियां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने व अभियोग चलाने की दी अनुमति

दो मण्डी निरीक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के साथ ही जांच शुरू

संवाददाता

गोण्डा। भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम मार्कण्डेय शाही का एक्शन लगातार जारी है। डीएम ने विकास खण्ड इटियाथोक में वित्तीय अनियमतिता की शिकायत पर ग्राम पंचायत बेलभरिया के पूर्व प्रधान श्रीमती रजकला, पूर्व सचिव एवं कार्य प्रभारी ग्राम पंचायत बेलभरिया संतोष कुमार, पूर्व तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत बेलभरिया दिनेश दत्त शुक्ल के विरूद्ध दर्ज मुकदमें के प्रकरण में आरोप पत्र दाखिल करने व अभियोग चलाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने व अभियोग चलाने की अनुमति जिलाधिकारी से मांगी गई थी। इस पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तीनों सरकारी कर्मचारियों व पूर्व प्रधान के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने व अभियोग चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। ज्ञातव्य है कि ग्राम पंचायत बेलभरिया की निवासी राज नरायन वर्मा की शिकायत पर ग्राम प्रधान सहित तीनों सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कोतवाली इटियाथोक में मुदकमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की जांच डीसी मनरेगा व डीपीआरओ द्वारा की गई थी जिसमें धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि के उपरान्त दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति पर काम किया जा रहा है और कोई भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा। इसी प्रकार कर्नलगंज मण्डी परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि मण्डी स्थल कर्नलगंज में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी को जांच सौपकर रिपोर्ट मांगी। एडीएम की रिपोर्ट में कर्नलगंज मण्डी के मण्डी निरीक्षक राम औतार तथा हनुमान प्रकाश श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई तथा सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति अयोध्या को जांच अधिकारी नामित कर आरोप पत्र तामील कराने वा जांच कार्यवाही पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढें : विद्यालय खुलने व बंद होने के समय शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular