Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलGonda News:भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Gonda News:भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बहराइच-अयोध्या राजमार्ग पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी सुनील कुमार (45) पुत्र दीना नाथ गुप्ता अपने सगे भतीजे करन कुमार (18) पुत्र अनिल कुमार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वजीरगंज आए हुए थे। बुधवार की देर रात मोटर साइकिल से घर लौटते समय बहराइच-अयोध्या राजमार्ग पर राजा सगरा के पास घने कोहरे के कारण एक ट्रक से भिड़न्त हो गई। परिणाम स्वरूप चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। दीना नाथ गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular