नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच देश के लिए राहत की खबर है। देश के 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेस भूषण ने मंगलवार को बताया कि इसमें 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले 3 हफ्ते में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5000 से कम ऐक्टिव केस हैं। भारत में फिलहाल कोरोना के कुल केस के 3.12 फीसदी ही ऐक्टिव मामले हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 112 की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 5 हफ्तों में औसत रोजाना कोरोना मौतों में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। मंत्रालय ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल सहित 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया है। दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पंजाब सहित 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अभी तक दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए स्वरूप का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन हम इसपर नजर रख रहे हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 71 प्रतिशत केरल (45.72 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (25.06 प्रतिशत) से हैं।
यह भी पढें : राजस्व कार्यों में फिसडडी अधिकारियों के खिलाफ DM ने की कार्यवाही
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
