संवाददाता
गोण्डा। गोण्डा सहित देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में काफी ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पूरे गदा, पोस्ट मोहना स्थित वृद्धगृह में डीजीएल फाउंडेशन की ओर से वृद्ध जनों को मिष्टान खिलाया गया इसके साथ ही सभी को गर्म कम्बल वितरित किया गया। जिसमें डा० राहुल जयसवाल, रविशंकर ओझा अन्य लोग मौजूद रहें।
आपको बता दें जिले के माधवपुर निवासी भाजपा नेता दयाशंकर ओझा के द्वारा गरीब, निर्धन, शोषित, वंचित एवं समाज के मुख्य धारा से दूर रह रहे लोगों की मदद के उद्देश्य से डीजीएल फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2018 में कई गयी, तब से यह संस्था लगातार ऐसे लोगों की मदद करता चला आ रहा है जिन्हें मदद की आवश्यकता हो। यही नहीं, इस साल के शुरुआत में माधवपुर ग्राम पंचायत में एक समारोह आयोजित कर अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष शेष नारायन मिश्रा की मौजूदगी में हज़ारों व्यक्तियों को कम्बल वितरित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था जिसकी चहुओर प्रशंशा भी की जा रही है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब एक बार पुनः पुरेगदा, मोहना स्थित वृद्धगृह में रह रहे सभी वृद्ध जनो को मिष्टान, फल एवं कम्बल वितरित किया है। इसके साथ ही यह आश्वासन दिया कि आगे भी फाउंडेशन वृद्ध गृह की हर संभव मदद करने को तैयार रहेगा।
यह भी पढें : बहन के लिए सांड से भिड़ा था दिव्यांश, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
