संवाददाता
गोण्डा। ग्राम पंचायत माधवपुर में होली की पूर्व संध्या पर डीजीएल फाउंडेशन के संस्थापक व भाजपा नेता दया शंकर ओझा के सौजन्य से मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने रंगों के महापर्व होली को बड़े हर्षोउल्लास से मनाया। आपको बता दें कि देश प्रदेश में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में रविवार को जिले के माधवपुर ग्राम पंचायत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत महात्माओं के आर्शीवचन से की गई। इसके बाद स्थानीय लोक गायकों द्वारा होली मिलन के मौके पर होली गीत गाए गए। काफी संख्या में ग्रामीण जनता इस मौके पर मौजूद रही और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ओझा ने बताया कि उनके गांव में हर वर्ष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग किया जाता है। इस बार भी भव्य होली मिलन का समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कोविड की गाइड लाइंस व चुनाव आचार संहिता का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी शुक्ला, अन्नद पप्पू ओझा, पवन पांडेय, दिनेश मिश्र, देव नारायण, लालजी मिश्र, राधेश्याम पांडेय, वीर बहादुर, रोहित ओझा, शिवम् ओझा, संचित अनुराग सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
