जनकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। एक फरवरी से प्रस्तावित विधान सभा के बजट सत्र को देखते हुए प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार 25 जनवरी से 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में शिक्षा मित्रों द्वारा सरकार के मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं जिलाध्यक्षो को शिक्षा मित्रों की समस्याओं और मांगों के सम्बंध में ज्ञापन दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने बताया कि सभी शिक्षा मित्र एकत्रित होकर अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को उक्त दिवसों में मांग पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि कटरा विधानसभा का ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष कटरा सत्यब्रत सिंह के नेतृत्व में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह को सौंपा जाएगा, जिसमें रुपईडीह व हलधरमऊ के शिक्षा मित्र व पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिह.के नेतृत्व में कर्नलगंज के विधायक लल्ला भैया को सौंपा जाएगा जिसमें कर्नलगंज व परसपुर के समस्त पदाधिकारी व शिक्षामित्र शामिल होंगे। तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें विकास खंड बेलसर व तरबगंज के शिक्षा मित्र व पदाधिकारी शामिल होंगे। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें नवाबगंज, वजीरगंज व मनकापुर के पदाधिकारी व शिक्षा मित्र शामिल होंगे। गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात वर्मा का विकास खंड छपिया के वशिष्ठ कुमार पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें छपिया व बभनजोत ब्लाक के समस्त पदाधिकारी व शिक्षा मित्र शामिल होंगे। मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी को ब्लॉक अध्यक्ष मुजेहना अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसमें मुजेहना व इटियाथोक के समस्त शिक्षामित्र पदाधिकारी शामिल होंगे। गोंडा सदर विधान सभा का ज्ञापन जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में सौंपा जाएगा, जिसमें नगर क्षेत्र, झंझरी व पडरी कृपाल ब्लाक के पदाधिकारी व शिक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी नामित पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार अपने विधानसभा में जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके निर्धारित प्रारूप पर मांग पत्र सौंपेगे।
यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द
